Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

फोन टैपिंग पर हंगामा, सीएम भजनलाल ने विपक्ष को घेरा

द्वारा Jaipur Times
फोन टैपिंग पर हंगामा, सीएम भजनलाल ने विपक्ष को घेरा

जयपुर टाइम्स 
जयपुर (कासं.)। राजस्थान विधानसभा में फोन टैपिंग के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सटीक जवाबों से कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद अपने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को बोलने से रोक रही है।  

डोटासरा पर सीधा हमला 
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे हरियाणा में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे, लेकिन राजस्थान का हक समझने में असफल रहे। उन्होंने कहा, "अब यमुना का पानी राजस्थान को मिलेगा, कोई इसे रोक नहीं सकता।"  

जल जीवन मिशन घोटाले का आरोप 
सीएम ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जल जीवन मिशन में घोटाले के आरोप लगाए और कहा कि उनकी सरकार ने इसे सुधारने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस को किसानों का विरोधी बताते हुए कहा कि पांच साल में की गई 4,138 घोषणाओं में से 1,921 आज भी अधूरी हैं।  

भर्तियों और विकास योजनाओं पर जवाब  
मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 59,236 पदों पर नियुक्ति दी है और 1,72,990 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में भर्ती नहीं की, लेकिन अब बीजेपी सरकार युवाओं को नौकरियां दे रही है।  

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा, मैं किसान का बेटा हूं, सूद समेत चुकाऊंगा। आगे-आगे देखिए क्या होता है।"

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

फोन टैपिंग पर हंगामा, सीएम भजनलाल ने विपक्ष को घेरा