sujangarh
यातायात पुलिस ने लगाए वाहनों पर रिफ्लेक्टर
द्वारा Jaipur Times

सुजानगढ़ (नि.सं.)। यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। यातायात प्रभारी हेड कांस्टेबल जयचन्द के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने ट्रेक्टर्स, ट्रोली सहित करीब 20 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान एसआई पप्पूराम, मंगलचंद, मुकेश, चैन सिंह, सुरेश आदि ने भी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। यातायात प्रभारी ने बताया कि रात को अंधेरे के वक्त दुर्घटनाओं को रोकने में रिफ्लेक्टर काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
फोटो केप्शन: सुजानगढ़-रिफ्लेक्टर लगाते यातायात पुलिसकर्मी।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
