Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

अजमेर रोड पर ट्रैफिक अलर्ट: आचार्य तुलसी सेतु से श्याम नगर मंडी तक एलिवेटेड रोड बंद, 15 दिन तक निचली सड़क से गुजरना होगा

द्वारा Jaipur Times
अजमेर रोड पर ट्रैफिक अलर्ट: आचार्य तुलसी सेतु से श्याम नगर मंडी तक एलिवेटेड रोड बंद, 15 दिन तक निचली सड़क से गुजरना होगा

जयपुरवासियों के लिए अहम ट्रैफिक अपडेट सामने आया है। अजमेर रोड पर बनी एलिवेटेड रोड पर आज रात 9 बजे से रिनोवेशन कार्य शुरू हो रहा है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से आचार्य तुलसी सेतु से श्याम नगर सब्जी मंडी तक सड़क मरम्मत की जाएगी। इस दौरान इस हिस्से पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

पहले चरण में डीसीएम से संजय मार्ग तक एलिवेटेड रोड की मरम्मत होगी, जिसके लिए 15 दिन का समय तय किया गया है। बाद में मिशन कम्पाउंड से श्याम नगर मंडी तक का कार्य होगा। इन 15 दिनों में अजमेर रोड, चित्रकूट, हीरानगर, विद्युत नगर और आसपास की कॉलोनियों के वाहन चालकों को एलिवेटेड रोड के नीचे से होकर गुजरना पड़ेगा।

रोजाना करीब 30 हजार वाहन इस रोड से गुजरते हैं। ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक दबाव मुख्य सड़कों पर बढ़ने की आशंका है। हालांकि, JDA का दावा है कि निर्माण कार्य को दो हिस्सों में किया जा रहा है ताकि एक साइड से ट्रैफिक चलता रहे और आमजन को न्यूनतम असुविधा हो।

JDA के XEN निशांत खंडेलवाल के अनुसार, भारत जोड़ो सेतु से श्याम नगर मंडी तक ट्रैफिक सामान्य रूप से चलता रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि सफर के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और सुबह-शाम पीक ऑवर्स में अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

अजमेर रोड पर ट्रैफिक अलर्ट: आचार्य तुलसी सेतु से श्याम नगर मंडी तक एलिवेटेड रोड बंद, 15 दिन तक निचली सड़क से गुजरना होगा