Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

रोड के पास उगी झाड़ियों से दुर्घटना की आशंका

द्वारा Jaipur Times


बिजौलियां।कस्बे से गुजर रहे बूंदी रोड पर  छाईबाई बालाजी के निकट मोड़ पर सड़क के दोनों ओर उगी विशालकाय  झाड़ियां वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।गोविंद पाराशर ने बताया कि रोड तक फैली इन झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती हैं।कई बार ऐसे मौके भी आए जब दुर्घटना होते होते बची हैं।लोगों ने प्रशासन से झाड़ियां कटवाने की मांग की हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।