Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
चुरू

ब्राह्मण महासभा की महिला इकाई ने डाबला में किये विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित

द्वारा Jaipur Times
ब्राह्मण महासभा की महिला इकाई ने डाबला में किये विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित


 
चूरूः निकटवर्ती ग्राम डाबला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छः न्याति ब्राह्मण महासभा जिला महिला इकाई की ओर से बुधवार को कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को सर्दी को मध्य नजर रखते हुए स्वेटर वितरित किए गए। व्याख्याता सोमेश शर्मा ने बताया कि जगदीश शर्मा की प्रेरणा से छः न्याति ब्राह्मण महिला इकाई की जिलाध्यक्ष दीपिका शर्मा, संरक्षक आनंद बाला दुबे, उपाध्यक्ष ममता जोशी, कोषाध्यक्ष सरिता इंदौरिया, प्रीति दाधीच, मंगलदत प्रजापत के आतिथ्य में स्वेटर वितरित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हंसा शर्मा ने की। दीपिका शर्मा ने छः न्याति ब्राह्मण महासभा द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य शर्मा ने महासभा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दलीप मीणा, राजेंद्र शर्मा, सुरेश फगेड़िया, विनोद कुमार, सुमित्रा जांगिड़, शारदा गुर्जर, निर्मला प्रजापत, लाजवंती मुद्गल, संतोष रणवां, मंजू, परमेश्वर लाल ने आयोजकीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल कस्वां ने किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।