भीलवाड़ा
फॉलोअप शिविर में आमजन को मिला त्वरित समाधान
द्वारा Jaipur Times

बिजौलियां।पंचायत समिति सभागार में ग्राम पंचायत भोपतपुरा, लक्ष्मीखेड़ा व माल का खेड़ा हेतु उपखंड अधिकारी अजित सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में ग्रामीण फॉलोअप शिविर का आयोजन हुआ। राजस्व अभिलेखों में नाम शुद्धिकरण के लिए प्राप्त प्रार्थना-पत्र पर भटखेड़ी निवासी लाड कवंर के स्थान पर गुड्डी कंवर दर्ज किया गया। किशनपुरियां स्थित खातेदारी भूमि में गोपाल पुत्र काना एवं नाथू पुत्र काना निवासी फतहपुर द्वारा प्रस्तुत बंटवारे के आवेदन पर आपसी सहमति से बंटवारा किया गया।भोपतपुरा स्थित खातेदारी भूमि के बंटवारे से संबंधित प्रकरण का निस्तारण करते हुए काली पत्नी श्यामलाल बंजारा तथा काली पत्नी जगदीश बंजारा के नाम पर बंटवारा किया गया।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
