झुंझुनू
मां शाकम्भरी की विशाल चुनरी पद यात्रा
द्वारा Jaipur Times

जयपुर टाइम्स
नवलगढ़(निस)। नवलगढ़ के फुलेराव नगर में शनिवार को मां शाकम्भरी की विशाल चुनरी पद यात्रा का धार्मिक आयोजन हुआ। महेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि मां शाकम्भरी की जोत जलाकर उनकी विधिवत पूजा अर्चना की गई। उन्हें लड्डु और हलवे का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में नगर के अनेक कस्बे से और ढा़णी वासी भी शामिल हुए। साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं ने मंगल गीत गाकर मां शाकम्भरी की चुनरी में बूटियां लगाई। भक्ति गीतों पर नृत्य का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मनोज देवी, सजना, ममता, सरिता, मंजू, निधि, संतरा देवी, रुकेश, पूजा, निशा, मनीदेवी, प्रभाती, कस्तूरा, प्रेम, अनीता समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
