Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
अलवर

कपड़ों के थैले वितरित कर निगम ने दिया प्लास्टिक मुक्त अलवर का संदेश, काटा चालान अतिक्रमण के विरुद्ध भी की गई कार्रवाई

द्वारा Jaipur Times
कपड़ों के थैले वितरित कर निगम ने दिया प्लास्टिक मुक्त अलवर का संदेश, काटा चालान  अतिक्रमण के विरुद्ध भी की गई कार्रवाई

अलवर। नगर निगम अलवर की टीम ने मंगलवार को शहर के होप सर्कस के आसपास कपड़े के थैले बाजार में आए ग्राहकों को वितरित किए। अतिक्रमण निरोधक शाखा की टीम ने इस क्षेत्र में करीब 2000 कपड़ों के थैले वितरित किए। साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग करने वालों से ढाई हजार रुपए का जुर्माना वसूला। एवं साथ ही 250 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक भी जप्त किया। नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह ने बताया कि निगम की ओर से इस तरह की नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भी कार्रवाई जारी रही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राहक बाजार में आते समय कपड़े के थैले का उपयोग करें ताकि प्लास्टिक से होने वाला प्रदूषण रोका जा सके।

अतिक्रमण के विरुद्ध भी कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने मंगलवार को भगत सिंह चौराहे से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओट स्थाई अतिक्रमण को हटाए साथ ही अतिक्रमियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अतिक्रमण के कारण नाले नालियों की साफ सफाई व्यवस्था बाधित होती है। निगम की सहायक राजस्व निरीक्षक निशा लखानी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद क्षेत्र में साफ सफाई के साथ-साथ दीवारों पर रंग रोगन कर इसे बेहतर रूप दिया जाए।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।