Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सिरोही

सुमेरपुर: संभागीय आयुक्त और एसडीएम ने किया जवाई कमांड क्षेत्र का निरीक्षण

द्वारा Jaipur Times
सुमेरपुर: संभागीय आयुक्त और एसडीएम ने किया जवाई कमांड क्षेत्र का निरीक्षण

जयपुर टाइम्स।  
सुमेरपुर। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त हरफूल सिंह यादव (पाली) और सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने शनिवार को जवाई कमांड क्षेत्र का दौरा किया और रबी सीजन 2024-25 के तहत सिंचाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया।  

गोगरा और साण्डेराव डिस्ट्रीब्यूटरी का निरीक्षण 
अधिकारियों ने गोगरा डिस्ट्रीब्यूटरी का 38,000 आरडी तक और साण्डेराव डिस्ट्रीब्यूटरी की टेल 80,000 आरडी तक का निरीक्षण किया। टेल क्षेत्रों में पानी के स्टैंडर्ड गेज मेंटेन पाए गए, जिसके लिए विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा की गई। सिंदरू हेड़ और गोगरा हेड़ पर चल रहे वॉटर गेज की स्थिति की जानकारी भी ली गई।  

काश्तकारों की समस्याएं सुनीं  
दौरे के दौरान अधिकारियों ने काश्तकारों और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए। साथ ही टेल क्षेत्रों पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने और मानक गेज बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।  

प्रशासन का आश्वासन  
अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी सिंचाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।  

इस अवसर पर नायब तहसीलदार, कनिष्ठ अभियंता अशोक पूनिया, संबंधित पटवारी और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। निरीक्षण ने प्रशासन और किसानों के बीच संवाद को मजबूत किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।