Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
धौलपुर

एसपी विकास सांगवान ने थाना कंचनपुर का किया निरीक्षण

द्वारा Jaipur Times
एसपी विकास सांगवान ने थाना कंचनपुर का किया निरीक्षण


जयपुर टाइम्स 
धौलपुर(निस)।  पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान ने रविवार को कंचनपुर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, रसोईघर, पुलिस बैरकों सहित संपूर्ण थाना परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने थाना के स्टाफ के साथ संवाद कर थाना इलाको में अपराधों की रोकथाम व पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान वृताधिकारी वृत्त‌‌ सैंपऊ अनूप सिंह व थानाधिकारी कंचनपुर रामकिशन यादव सहित थाना के पुलिसकर्मी उपस्थित रहें।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

एसपी विकास सांगवान ने थाना कंचनपुर का किया निरीक्षण