Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सीकर

समरस सनातनी यात्रा को विचार गोष्ठी आयोजित 

द्वारा Jaipur Times
समरस सनातनी यात्रा को विचार गोष्ठी आयोजित 


जयपुर टाइम्स 
मण्डावा। टीकमदास आश्रम में संचालित कामधेनु निराश्रित गोशाला में बुधगिरी मढ़ी के दिनेश गिरि के आतिथ्य में समरस यात्रा के लिए गोष्टी का आयोजन हुआ। यह यात्रा 14 दिसम्बर को मंडावा आने वाली है। जिसमे दिनेश गिरि जी ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है। समरस यात्रा का उद्देश्य 11 हजार सनातनी सैनिक तैयार करना है। यह यात्रा सालासर से शुरू होकर पूरी शेखावाटी में भ्रमण करेगी। इसलिए 14 दिसम्बर को यात्रा मंडावा में पधारेगी। जिसमे ज्यादा से सनातनी भाग लेकर इसे सफल बनाए। इस कार्यक्रम में दिनेश गिरि का माला और दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महंत नरेंद्र सुरोलिया, रविंद्र शर्मा, किशोर चौहान, संजय , अरुण , चंदन, प्रियांशु, वंश गजेंद्र सिंह, राजकुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

समरस सनातनी यात्रा को विचार गोष्ठी आयोजित