Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सीकर

सीकर: दुष्कर्म का मुख्य आरोपी कैलाश बावरिया गिरफ्तार

द्वारा Jaipur Times

सीकर जिले में दुष्कर्म की घटना के मुख्य शातिर इनामी आरोपी कैलाश बावरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कैलाश, जो परिवादिया का रिश्तेदार था, ने रिश्तेदारी का फायदा उठाकर जबरन दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के साथ ही आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परिवादिया से 40 हजार रुपये वसूल लिए थे।

जब वीडियो वायरल हुआ, तो पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देश पर गठित टीम ने गोकुलपुरा थाना अधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में आरोपी कैलाश को गिरफ्तार किया। गोकुलपुरा थाना पुलिस आरोपी कैलाश से पूछताछ कर रही है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

सीकर: दुष्कर्म का मुख्य आरोपी कैलाश बावरिया गिरफ्तार