Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई

द्वारा Jaipur Times
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई

मुंबई में बुधवार को क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (25) ने सानिया चंडोक से सगाई की। सानिया, मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई  की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेंदुलकर और घई परिवार ने इस निजी समारोह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। सगाई में केवल दोनों परिवारों के करीबी सदस्य मौजूद थे।

अर्जुन तेंदुलकर एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम के लिए खेलते हैं और IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। उन्होंने क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई है।

सानिया चंडोक मिस्टर पॉज पेट स्पा में डायरेक्टर हैं, जो पालतू जानवरों की देखभाल और ग्रूमिंग सेवाओं के लिए मशहूर है। बिजनेस बैकग्राउंड से आने वाली सानिया अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं।

यह सगाई खेल और कारोबारी जगत के दो प्रभावशाली परिवारों को एक सूत्र में बांधने वाला महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। हालांकि, शादी की तारीख को लेकर दोनों परिवारों ने अभी कोई घोषणा नहीं की है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई