Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
अलवर

राजस्थान पवित्र कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री की बैठक संपन्न

द्वारा Jaipur Times
राजस्थान पवित्र कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री की बैठक संपन्न

जयपुर 

राजस्थान पवित्र कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री की  कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ संस्था के अध्यक्ष कैलाशी शिवचरण हाड़ा ने सर्वप्रथम डॉक्टर के आर जाजू,  के. एन .सिंह, सुमन सिंह सभी संरक्षकों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इसी दौरान कैलाशी रवि सैनी पार्षद का  नगर निगम में अध्यक्ष बनने पर संस्था की तरफ से माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। बैठक में कैलाशी कृष्ण गुप्ता महासचिव के बीमार होने से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, संस्था के बैंक अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट तथा मुख्यमंत्री से संस्था के लिये एक भूखंड आवंटन हेतु चर्चा की गई। कैलाशी के. एन.सिंह ने बताया कि आगामी आमसभा दीपावली तक आयोजित की जाएगी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

राजस्थान पवित्र कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री की बैठक संपन्न