Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

जयपुर में आईंपीएल को लेकर तैयारियां तेज 

द्वारा Jaipur Times
जयपुर में आईंपीएल को लेकर तैयारियां तेज 


जयपुर टाइम्स 
जयपुर(कासं.)। जयपुर में होने जा रहे आईपीएल मुकाबले को लेकर एक ओर जहां क्रीड़ा परिषद ने तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ने की ठानी है, वहीं दूसरी ओर आयोजन से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम में मात्र तीन दिन बाद आईपीएल मैच होना है, लेकिन स्टेडियम में अब तक निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। पवेलियन अब तक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है और बीसीसीआई की टीम ने स्टेडियम की मौजूदा हालत को लेकर चिंता जताई है। क्रीड़ा परिषद ने एक अहम बैठक कर सभी कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। खेल सचिव नीरज के. पवन ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि आईपीएल जैसे बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों की पूर्ण उपस्थिति जरूरी है। अब मैच से पहले परिषद का दफ्तर प्रतिदिन खुलेगा और सभी अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।