Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सिरोही

पाली जिले के दौरे पर आज उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी 

द्वारा Jaipur Times
पाली जिले के दौरे पर आज उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी 

जयपुर टाइम्स। 
पाली। उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी रविवार को पाली जिले के दौरे पर रहेंगी। उनके कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 8:30 बजे नाथद्वारा-राजसमंद से प्रस्थान कर 9:30 बजे देसूरी की नाल पहुंचेंगी। वहां वे सड़क एवं घाट सेक्शन का निरीक्षण करेंगी।  

इसके बाद उपमुख्यमंत्री सुबह 11 बजे देसूरी की नाल से रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे मुण्डारा, बाली पहुंचेंगी। यहां वे राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के निवास ग्राम मुण्डारा पर जाकर उनकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती दौलीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और परिवारजनों को सांत्वना देंगी।  

दोपहर 1 बजे उपमुख्यमंत्री मुण्डारा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। इस दौरे को प्रशासनिक और सामाजिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

पाली जिले के दौरे पर आज उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी