Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सीकर

शेखावाटी में रात की सर्दी तेज तापमान 15 डिग्री तक गिरा अगले चार दिनों में ठंड बढ़ने के आसार

द्वारा Jaipur Times

शेखावाटी क्षेत्र में ठंड का असर दिखने लगा है। सीकर, झुंझुनूं और चूरू में रात का तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले 2-3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने और रात की ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। वहीं, उदयपुर, जोधपुर, और कोटा संभाग में दिन का तापमान मामूली रूप से बढ़ा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर में तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच दर्ज हुआ, हालांकि शाम होते ही ठंड का असर बढ़ने लगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

शेखावाटी में रात की सर्दी तेज तापमान 15 डिग्री तक गिरा अगले चार दिनों में ठंड बढ़ने के आसार