Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

नवलगढ़ के बेटे हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया ने किया लाॅन टेनिस में प्रदेश ऐतिहासिक नाम

द्वारा Jaipur Times
नवलगढ़ के बेटे हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया ने किया लाॅन टेनिस में प्रदेश ऐतिहासिक नाम

 


नवलगढ़: सुरजनपुरा निवासी हर्षवर्धन सिंह ने राजस्थान सचिवालय लॉन टेनिस टीम की ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की।
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में 6 मेडल जीतकर रचा नया कीर्तिमान । गुजरात में 16 से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता में राजस्थान सचिवालय की पुरुष एवं महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के मैनेजर रणजीत सिंह ने बताया कि टीम ने शानदार खेल प्रदर्शित कर 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राज्य का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में महिला टीम ने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही वेटर्न पुरुष युगल वर्ग में राजस्थान के विशाल राणावत और अरुण चौधरी ने बेहतरीन तालमेल के दम पर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
इसके अलावा कई खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल दिलाए। मिक्स डबल्स में हर्ष सिसोदिया और निकिता चौधरी की जोड़ी ने बेहतरीन समन्वय के साथ ब्रॉन्ज पर कब्जा किया। ओपन महिला एकल में निकिता चौधरी ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वेटर्न महिला डबल्स में विभा पुरोहित ने शानदार खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज जीता। वेटर्न मिक्स डबल्स में विभा पुरोहित ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। टीम के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान के टेनिस सर्कल में खुशी की लहर है व खिलाड़ियों ने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उत्साह और आत्मविश्वास व्यक्त किया है।

जीत कि खुशी को देख हर्षवर्धन सिंह के पिता शंकर सिंह ने शिव मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और ग्रामवासियों को ने शुभकामनाएं प्रेषित की । 
श्रवण सिंह ने बताया कि आज हमारे भतीजें ने प्रदेश में नाम रोशन किया है और एक छोटे गांव से उठकर लंबा सफ़र तय किया और भविष्य में युवा के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन पाया है। में हर्षवर्धन सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना कर सभी ग्राम वासियों का आभार प्रकट करता हूं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

नवलगढ़ के बेटे हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया ने किया लाॅन टेनिस में प्रदेश ऐतिहासिक नाम