Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
अलवर

विधायक जसवंत यादव ने की विकास कार्यों की घोषणाएं

द्वारा Jaipur Times
विधायक जसवंत यादव ने की विकास कार्यों की घोषणाएं

बहरोड़। क्षेत्र के सतत विकास और जनकल्याण की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव ने महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणाएं कीं डॉ. यादव ने बताया कि जल संकट से प्रभावित गांवों बसई और पीपली में पेयजल सुविधा को मजबूत करने हेतु नलकूप (बोरवेल) निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इन दोनों गांवों में जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या से राहत मिलेगी इसके साथ ही, चावंडी और नानगवास गांवों में विधायक कोष से ₹19 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की गई है। इन कार्यों में सड़क सुधार, नालियों का निर्माण तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा, "जनता की सेवा और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास मेरी प्राथमिकता है। हर गांव, हर घर तक सुविधाएं पहुंचाना हमारा संकल्प है। इन घोषणाओं से क्षेत्र में विकास की गति को और बल मिलेगा और जनता को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर डॉ. यादव के साथ प्रधान सरोज बस्तीराम यादव, देवेन्द्र यादव पूर्व महामंत्री, शिवचरण यादव वरिष्ठ नेता, अश्विनी यादव मंडल अध्यक्ष, एडवोकेट प्रशांत यादव मंडल अध्यक्ष, राजू सिंह चौहान, सुरेंद्र यादव चेयरमैन, वेद सरपंच, जोगेंद्र सरपंच, बस्तीराम यादव प्रधान प्रतिनिधि, रामनरेश यादव जिला पार्षद, मनोज यादव जिला पार्षद, संजय मीर पार्षद, संजय शर्मा पार्षद, दिनेश यादव पूर्व डेलीगेट, राजेंद्र यादव पार्षद, अमित शर्मा पार्षद, अनिल यादव, कर्मवीर यादव, डॉ. जगत, अनिल पूर्व सरपंच आदि उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

विधायक जसवंत यादव ने की विकास कार्यों की घोषणाएं