Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
अलवर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम एडीएम (शहर) एवं पीएमओ को सौंपा ज्ञापन

द्वारा Jaipur Times
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम एडीएम (शहर) एवं पीएमओ को सौंपा ज्ञापन

अलवर। राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति अलवर के द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदया (शहर) एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष उत्सव शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्वत 2018 और 2023 की तर्ज पर एवं चिकित्सा नियम 1965 के तहत आगामी नर्सिंग ऑफिसर के 12000 पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द जारी करवाने और भर्ती को पूर्व की तरह मेरिट और बोनस 10, 20, 30 अंक के आधार पर सुनिश्चित करवाने की मांग रखी हैं। यह कार्मिक लम्बे समय से अल्प वेतन पर अपनी सेवाए प्रदान कर रहें है।
इस मौके पर सिद्धार्थ, शिवचरण, नितिन, निरमा, सर्वेश, वर्षा, अनिकेत, सतवीर, अभय  जुबेर, अश्वेन्द्र, अरुण, महेंद्र, करण,
वेदप्रकाश, संजीव, मनीष, दलीप, भूप सिंह, ईश्वर, विक्रम, बलराम और गौरव शर्मा सहित काफ़ी संख्या में संविदा नर्सिंगकर्मी उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम एडीएम (शहर) एवं पीएमओ को सौंपा ज्ञापन