Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
पाली

सुमेरपुर में लोक अदालत का आयोजन

द्वारा Jaipur Times
सुमेरपुर में लोक अदालत का आयोजन

 
जयपुर टाइम्स 
सुमेरपुर(निस)। तालुका विधिक सेवा समिति सुमेरपुर के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में सभी प्रकार के प्रकरणों की राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के दौरान दो बेंच गठित की गई। प्रथम बेंच के अध्यक्ष पुखराज गहलोत, अपर जिला व सेशन न्यायाधीश, सुमेरपुर व सदस्य अभय सिंह देवड़ा, अधिवक्ता हिमांशु कच्छावा, तहसीलदार उपस्थित रहें। द्वितीय बैंच अध्यक्ष अलका जोशी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुमेरपुर व सदस्य  देवी सिह राठौड, अधिवक्ता उपस्थित रहे। उक्त दोनो बैंचो से राष्ट्रीय लोक अदालत में लोक अदालत की भावना से पक्षकारान् के मध्य आपसी समझाईश से राजीनामे के प्रयास किए गए और प्रि-लिटिगेशन व पोस्ट लिटिगेशन के राजीनामा योग्य विविध प्रकरणों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में लगभग 2500
प्रकरणों में से 200 प्रकरणों का निस्तारण किया गया व अवार्ड राशि लगभग 50,00,000/- तक
पारित की गई। इस मौके पर अधिवक्ता तरूण त्रिवेदी, अध्यक्ष वकील मण्डल सुमेरपुर,अभय सिंह देवड़ा, देवीसिह राठौड, कान्तिलाल सोनी, संजय गहलोत, पुष्पराज सोनी, यासीन सिलावत, संजय खण्डेलवाल सहित अन्य उपस्थित
रहे। लोक अदालत को सफल बनाने में योगदान दिया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

सुमेरपुर में लोक अदालत का आयोजन