Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सीकर

कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने स्काउट गाइडो की हौंसला अफजाई

द्वारा Jaipur Times
कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने स्काउट गाइडो की हौंसला अफजाई


जयपुर टाइम्स 
सीकर। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर युवाओं को हौसला अफजाई के लिए प्रेरित कर रहे हैं। युवाओं को शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए लगातार मोटिवेट कर रहे हैं। युवा मामले व खेल विभाग राजस्थान सरकार की ओर से मंगलवार को आयोजित संविधान की 75वीं वर्षगाठ के उपलक्ष में आयोजित राज्यस्तरीय संविधान दिवस पदयात्रा जयपुर में सीकर से हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के  जिला सचिव डॉ.देवेन्द्र सिंह खीचड़, संयुक्त सचिव माया खीचड, सहायक सचिव ललिता व गाइड टीचर शारदा देवी के नेतृत्व में 150 स्काउट्स एंड गाइड्स ने भाग लिया। इस अवसर सीकर के गाइड सेक्शन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह प्रशंसा की और पूरी टीम को सम्मानित किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।