Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सीकर

जरूरतमंद 160 लोगों को कंबल वितरित

द्वारा Jaipur Times
जरूरतमंद 160 लोगों को कंबल वितरित


जयपुर टाइम्स 
मंडावा। श्रीकृष्ण नवयुवक मंडल परिसर में पूर्व पालिकाध्यक्ष सज्जनलाल मिश्रा की अध्यक्षता में जरूरतमंद 160 लोगों को कंबल वितरित किए गए। मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा पुण्य का कार्य है। शहर के बड़े भामाशाहों की ओर से मंडल के माध्यम से जरूरतमंदों को 20 वर्षों से राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। मंडल समिति सचिव गोपाल देवड़ा ने बताया कि आर्थिक सहयोग भामाशाह अरुण कुमार चूड़ीवाल पुत्र परमानंद चूड़ीवाल का रहा। कार्यक्रम में घनश्याम देवड़ा, रोहित देवड़ा, गजानंद नरूका, बलदेव थलिया, मुरारीलाल खेमानी, अशोक दूगड़ आदि उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।