Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सवाई माधोपुर

धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ जैन यात्रा दल 

द्वारा Jaipur Times

   सवाई माधोपुर दिगंबर जैन सेवामंडल चमत्कारजी के तत्वावधान में विभिन्न जैन धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा शुक्रवार को रवाना हुई।
    प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि 49 सदस्यीय दल ने रवानगी से पूर्व आलनपुर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में जिनेंद्र देव व मुनि नीरज सागर व निर्मद सागर के दर्शन वंदन किये। वहीं भगवान आदिनाथ की वेदी के समक्ष श्रद्धापूर्वक श्रीफल चढ़ाया। इस दौरान चमत्कारजी परिसर में भगवान आदिनाथ के जयकारे गूंज उठे।
   साथ ही सेवामंडल के अध्यक्ष लाडलीप्रसाद बाकलीवाल ने दल को अनुशासन व सुरक्षा की सीख दी। महामंत्री गौरव बज सहित प्रबुद्धजनो ने माल्यार्पण किया व चमत्कार स्वामी से निर्विघ्न यात्रा की कामना की।
    संरक्षक मोहनलाल कासलीवाल ने पताका दिखाकर दल को रवाना किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ जैन यात्रा दल