Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

कलाल समाज का होली मिलन एवं धमाल समारोह 16 मार्च को

द्वारा Jaipur Times
कलाल समाज का होली मिलन एवं धमाल समारोह 16 मार्च को

जयपुर। कलाल समाज जयपुर के विभिन्न वर्गों द्वारा होली मिलन एवं धमाल समारोह का आयोजन रविवार, 16 मार्च को किया जाएगा। यह आयोजन राजस्थान हैहय कलाल महासभा भवन में संपन्न होगा। कार्यक्रम को लेकर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों व सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक खेल व रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। समाज के वरिष्ठजन व युवा मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।