Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सीकर

राधाकिशनपुरा से गंगोत्री के लिए शिवभक्तों का समूह रवाना

द्वारा Jaipur Times

राधाकिशनपुरा से गंगोत्री के लिए शिवभक्तों का एक समूह कावड़ लेने के लिए रवाना हुआ। यह समूह एक महीने की पदयात्रा के बाद सीकर पहुंचकर हर्ष पर्वत पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगा। शिवभक्त सुरेश सैनी (अन्ना) ने बताया कि हर साल उनका समूह गंगोत्री से कावड़ लेकर आता है। वे इस यात्रा के दौरान करीबन 1000 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। नाचते-गाते हुए यह यात्रा पूरी करने में उन्हें एक महीना लगता है। इस बार उनकी यह 14वीं यात्रा है। शिवभक्तों का यह समूह भक्ति और उत्साह के साथ अपनी यात्रा पर निकल पड़ा है, जिससे पूरे इलाके में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

राधाकिशनपुरा से गंगोत्री के लिए शिवभक्तों का समूह रवाना