Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सिरोही

गौ सेवा का अनूठा उदाहरण: विवाह पर गौशाला को समर्पित हरा चारा

द्वारा Jaipur Times
गौ सेवा का अनूठा उदाहरण: विवाह पर गौशाला को समर्पित हरा चारा

जयपुर टाइम्स। 
सुमेरपुर। कामधेनु पुत्र 36 कॉम गौशाला सेवा समिति थलावा जाव सुमेरपुर में शुक्रवार को गौ सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। हटवा निवासी मगनलाल ने अपने पुत्र हेमंत और पुत्रवधु खुशबू के विवाह के बाद उनके प्रथम आगमन पर गौ सेवा के लिए हरे चारे की ट्रॉली अर्पित की।  

गौ सेवा सर्वोपरि 
मगनलाल हटवा ने इस अवसर पर कहा कि गौ माता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि विशेष अवसरों पर गौ सेवा में योगदान देकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।  

**गौशाला समिति ने किया स्वागत 
इस अवसर पर गौशाला सेवा समिति के अध्यक्ष मदनसिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष जोपसिंह परमार, सचिव जोधराज देवड़ा, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद बरूत और अन्य सदस्यों ने हटवा परिवार का स्वागत किया और वर-वधु को शुभकामनाएं दीं।  

गौ सेवा के इस प्रेरणादायक कार्य ने क्षेत्र के लोगों को समाजसेवा और गौ संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।