Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
sujangarh

नशे के दुष्प्रभाव बताकर नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

द्वारा Jaipur Times
नशे के दुष्प्रभाव बताकर नशा मुक्ति की दिलाई शपथ


सुजानगढ़ (नि.सं.)। विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशा त्याग कर स्वस्थ, संस्कारित और उज्ज्वल भविष्य निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की प्रखंड सहसंयोजिका रूपाली घोडेला, जिला संयोजिका सीमा पारीक, प्रखंड संयोजिका संतोष जांगिड़, प्रखंड सहसंयोजिका मधु शर्मा तथा दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता सुमित्रा जोगीनाथ, प्रिंसिपल कमला मान, संदीप मान मौजूद रहे। सभी बहनों ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आकेश्वर महादेव मंदिर के महंत उमानंद गिरी महाराज भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नशा, नाश का द्वार है, इसलिए व्यक्ति को मानव जीवन की अहमियत समझते हुए नशे से दूर रहना चाहिए।

फोटो केप्शन: सुजानगढ़-नशा मुक्ति का संकल्प दिलाते अतिथि।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

नशे के दुष्प्रभाव बताकर नशा मुक्ति की दिलाई शपथ