Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
lakhshmangarh

ईओ का पद खाली, मजे कर रहे नगर पालिका कर्मचारी

द्वारा Jaipur Times
ईओ का पद खाली, मजे कर रहे नगर पालिका कर्मचारी


जयपुर टाइम्स 
लक्ष्मणगढ़(निस)। स्थानीय नगर पालिका में लंबे समय से स्थाई अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है जिसका फायदा उठाते हुए कर्मचारी भी सीट पर नहीं मिल रहे हैं। सूत्रो के अनुसार मंगलवार को सुबह करीब 10:30 बजे तक नगरपालिका के कर्मचारी नदारद मिले। जानकारी के अनुसार पालिका कर्मचारी समय पर कार्यालय भी नहीं आते हैं और शाम को भी समय से पूर्व सीट से नदारत मिलते हैं जबकि इस भीषण गर्मी में शहर की आम जनता सुबह जल्दी जाकर या शाम को गर्मी का प्रकोप कम होने बाद कार्यालय जाकर अपना काम करवाना चाहते हैं लेकिन कर्मचारी वहां नहीं मिलने से इस गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों में वर्तमान में प्रशासन भय बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है जिसके चलते ही कार्यालय समय में पालिका के कर्मचारी अपनी सीट से नदारत मिलते हैं, देखना होगा कि देखना होगा कि प्रशासन कब इन लोगों पर कार्रवाई करेगा और आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य करेगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।