Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

गर्मियों से पहले ही पेयजल संकट, आक्रोशित महिलाओं ने फोड़े मटके 

द्वारा Jaipur Times
गर्मियों से पहले ही पेयजल संकट, आक्रोशित महिलाओं ने फोड़े मटके 

फुलेरा: शहर में लंबे समय से जारी पेयजल संकट ने गर्मियों से पहले ही गंभीर रूप ले लिया है। 7-8 दिन में पानी की आपूर्ति से त्रस्त महिलाओं ने जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मटके फोड़कर विरोध जताया। भाजपाई पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में लोग जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और सड़क जाम कर नारेबाजी की।  

सूचना पर फुलेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता संजय कुमार शर्मा ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन आक्रोशित महिलाओं ने जल्द हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।  

फुलेरा शहर को आवश्यक 20 लाख लीटर की तुलना में मात्र 6-7 लाख लीटर पानी मिल रहा है, जिससे आमजन महंगे टैंकर खरीदने को मजबूर हैं। गरीब तबके के लोग इस स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।  

कनिष्ठ अभियंता का पद दो माह से खाली 

शहर में जलदाय विभाग में कनिष्ठ अभियंता का पद पिछले दो महीने से खाली पड़ा है, जिससे पेयजल संकट और गहरा गया है। प्रदर्शनकारियों ने जल्द नए अभियंता की नियुक्ति की मांग उठाई।  

इस दौरान पार्षद आशा सैनी, जितेंद्र वर्मा, सरदार सिंह चौधरी, अभिषेक वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कुमावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।