Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
धौलपुर

धौलपुर भाजपा परिवार ने डॉ. सतीश पूनियां का किया भव्य स्वागत

द्वारा Jaipur Times


जयपुर टाइम्स 
जयपुर। धौलपुर भाजपा परिवार ने जयपुर में भाजपा हरियाणा प्रभारी व भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां का भव्य स्वागत किया। स्वागत में 151 गज का साफा बांधकर डॉ. पूनियां का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने की बधाई दी और दीपोत्सव के अवसर पर रामा-श्यामा की पारंपरिक रीत निभाते हुए शुभकामनाएं प्रकट की।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में पार्टी की सफलताओं पर हर्ष जताया और आगामी चुनावों में भाजपा को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।