Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
sujangarh

हत्याकांड के आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग 

द्वारा Jaipur Times
हत्याकांड के आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग 


जयपुर टाइम्स 
सुजानगढ़। जोधपुर में हुए अनिता चौधरी हत्याकांड के आरोपियों को कठोरतम सजा दिलवाए जाने की मांग को लेकर सर्व हिन्दू समाज सुजानगढ़ की ओर से एडीएम मंगलाराम पूनिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि जोधपुर की ब्यूटीपार्लर संचालिका अनिता चौधरी की हत्या सर्व हिन्दू समाज के लिए दुखदायी है। ज्ञापन में बताया गया है कि जिस गुलामुदीन को अनिता वर्षों से भाई मान रही थी, उसी गुलामुदीन और उसकी पत्नी ने आबेदा परवीन ने षड़यंत्र रचकर अनिता चौधरी की हत्या कर उसे गड्ढे में दफना दिया। ज्ञापन में दोनों आरोपियों को कठोरतम सजा दिलवाए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान अरविन्द सोनी, विजय चौहान, पवन प्रजापत, बनवारी कुलहरी, दीपक भास्कर, नरेंद्र, राजकुमार, नरेंद्र प्रजापत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।