Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
NEEM KA THANA

डॉक्टर दंपति ने जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर बांटे 

द्वारा Jaipur Times
डॉक्टर दंपति ने जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर बांटे 


जयपुर टाइम्स 
नीमकाथाना/पाटन। मेहता हॉस्पिटल के डायरेक्टर और युवा जनजाति समिति के संयोजक डॉक्टर दिलीप यादव ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छाजा की नांगल में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए। यह पहला मौका नहीं है जब डॉक्टर यादव ने इस तरह की पहल की है। पिछले वर्ष भी उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन पर सरकारी विद्यालयों में स्वेटर वितरित कर समाज सेवा के इस कार्य को जारी रखा था। डॉक्टर यादव की इस सराहनीय पहल की ग्रामवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर कैलाश यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।