Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

सीएम ने महावीर जयंती पर दी शुभकामनाएं

द्वारा Jaipur Times
सीएम ने महावीर जयंती पर दी शुभकामनाएं


जयपुर टाइम्स 
जयपुर(कासं.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नेे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि भगवान महावीर ने हमें सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, दया और त्याग का पाठ पढ़ाया। भगवान महावीर का तपस्वी जीवन व उनकी शिक्षाएं हमें धर्म के मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे महावीर स्वामी की शिक्षाओं को आत्मसात कर सामाजिक समरसता स्थापित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि देश एवं प्रदेश विकास के नए आयाम छू सके।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

सीएम ने महावीर जयंती पर दी शुभकामनाएं