Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

सीएम ने दी हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति में 8 करोड़ 47 हजार राशि की मंजूरी 

द्वारा Jaipur Times
सीएम ने दी हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति में 8 करोड़ 47 हजार राशि की मंजूरी 


जयपुर टाइम्स 
जयपुर(कासं.)। प्रदेश की कृषि मंडियों में आधारभूत सुविधाएं सुदृ़ढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार निरन्तर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति के मंडी यार्ड में विद्युत, मरम्मत व नवीन निर्माण कार्यों के लिए 8 करोड़ 47 लाख रूपये से अधिक की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की है। मुख्यमंत्री शर्मा के इस निर्णय से हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति के मंडी यार्ड में कृषि जिन्स को बारिश के पानी से बचाने के लिए कवरिंग शेड का निर्माण, फ्लड लाइट्स, सी.सी.टी.वी कैमरे लगाने आदि के कार्य किए जाएंगे। साथ ही, किसान विश्राम गृह व मजदूर विश्राम गृह के निर्माण कार्य भी करवाए जाएंगे। इन कार्यों से मंडी प्रागंण में आधारभूत संरचनाएं सुदृढ़ होने के साथ ही, किसानों व मजदूरों के लिए सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी होगी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।