Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

ऐतिहासिक परकोटे के सौंदर्यीकरण को लेकर सफाई अभियान

द्वारा Jaipur Times
ऐतिहासिक परकोटे के सौंदर्यीकरण को लेकर सफाई अभियान


 बिजौलियां। कस्बे में स्थित ऐतिहासिक परकोटे का  कायाकल्प करने के लिए नगरपालिका  द्वारा रविवार को जनसहयोग से सफाई अभियान की शुरुआत की गई।परकोटे पर उगे झाड़-झंखाड़  हटाए गए व परकोटे के लिए खतरा बने पेड़ों को भी कटवाया गया।साथ ही परकोटे पर स्थित कच्चे पत्थरों की सुरक्षा दीवार से गिरे पत्थरों को  व्यवस्थित किया गया।ईओ पंकज कुमार मंगल ने बताया कि ऐतिहासिक परकोटे और  बड़ा व छोटा दरवाजा की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण  की योजना को मूर्तरूप दिया जा रहा हैं।इसके तहत परकोटे व दरवाजों पर मेवाड़ के इतिहास से सम्बंधित चित्रकारी करवाने के साथ ही स्थाई लाइटनिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। श्रमदान के दौरान विधायक गोपाल खंडेलवाल, तहसीलदार ललित कुमार डिडवानिया,ईओ पंकज कुमार मंगल,शिव चन्द्रवाल, मुकेश धनोपिया,यशवंत सिंह पुंगलिया,उमाशंकर वैष्णव,देबीलाल कोली,उदयलाल कोली व महावीर नायक समेत भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व कस्बेवासी मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

ऐतिहासिक परकोटे के सौंदर्यीकरण को लेकर सफाई अभियान