Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
बाड़मेर

बलदेव नगर में जागरूक महिलाओं ने छेड़ी स्वच्छता मुहिम, आमजन को किया प्रेरित 

द्वारा Jaipur Times
बलदेव नगर में जागरूक महिलाओं ने छेड़ी स्वच्छता मुहिम, आमजन को किया प्रेरित 

बाड़मेर के बलदेव नगर में बुधवार को रूमादेवी फाउंडेशन और ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के संयुक्त प्रयास से स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने रूमादेवी क्राफ्ट सेंटर से लेकर नेशनल हाईवे स्थित बड़ौदा बैंक तक सफाई करते हुए आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया।  

महिलाओं ने गली-मोहल्लों की सफाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भूमिका आवश्यक है। किसान कन्या छात्रावास की मुख्य गली को साफ करते हुए, महिलाओं ने स्थानीय निवासियों को स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।  

रूमादेवी फाउंडेशन की प्रतिनिधियों हर्षिता सिंह और कविता ने बताया कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ आमजन ने इस पहल की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।  

अभियान में बलदेव नगर और आसपास की महिलाएं, जैसे जमना बांका राम, लक्ष्मी प्रजापत, शांति, प्यारी देवी, गीता नवले, और अन्य ने विशेष योगदान दिया। इस मुहिम ने बलदेव नगर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

बलदेव नगर में जागरूक महिलाओं ने छेड़ी स्वच्छता मुहिम, आमजन को किया प्रेरित