Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
lakhshmangarh

लक्ष्मणगढ़ में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

द्वारा Jaipur Times
लक्ष्मणगढ़ में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

लक्ष्मणगढ़। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, लक्ष्मणगढ़ के तत्वावधान में रविवार को मलमास के अवसर पर जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को सर्दी से राहत प्रदान करने हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर तोदी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नगेंद्र सिंह नाथावत, पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ से सहायक उप निरीक्षक महेश स्वामी,ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, ट्रस्ट संरक्षक सुभाष जोशी, दीनदयाल जोशी, वार्ड पार्षद चांद खां, न्यू टैगोर पब्लिक स्कूल के निदेशक महेंद्र घासोलिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।ट्रस्ट संरक्षक सुभाष जोशी ने ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ट्रस्ट निरंतर जरूरतमंद वर्ग के कल्याण हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। प्राचार्य डॉ. नगेंद्र सिंह नाथावत ने कहा कि सेवा और करुणा का भाव ही सच्चा मानव धर्म है। वहीं रत्न सिंह बगड़ी ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए लक्ष्मणगढ़ स्थापना दिवस एवं रामगढ़ में निर्माणाधीन खेल मैदान को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।कार्यक्रम में लक्खी प्रसाद बदुसरिया को कंबल उपलब्ध कराने में सहयोग हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट संरक्षक प्रकाश पासोरिया, गिरधारी लाल जाजोदिया, शिक्षाविद् संजय जोशी, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, रामपाल कुमावत, रमेश छिंछासवाले, लोकित दईया, रोहित दईया, नासिर तगाला, सुरेंद्र गुर्जर, राजेश (कलु) शर्मा, विजय कुमावत, राम प्रसाद (इल्लू) कुमावत, विवेक तंवर, शशि प्रकाश कुमावत, महेश कुमावत सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में जरूरतमंद लाभार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन ट्रस्ट गीत के साथ हुआ।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।