Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
sujangarh

सहायक अभियंता को दी फिर से धरने की चेतावनी

द्वारा Jaipur Times
सहायक अभियंता को दी फिर से धरने की चेतावनी


सुजानगढ़ (नि.सं.)। लिखित आश्वासन के बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर नगरपरिषद के सहायक अभियंता विक्रम जोरवाल को कॉमरेड जगदीश नाथ ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड न. 5 लालजी सांखला के घर से कालूराम खाती के घर तक सड़क निर्माण कार्य करवाने के लिए कई बार ज्ञापन दिए गए और धरना दिया गया। जिसके बाद धरना पर आकर नगरपरिषद द्वारा लिखित में आश्वासन देकर एक माह में सड़क निर्माण की बात कही गई थी। लेकिन आज दिन तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो 22 दिसम्बर को फिर से धरना शुरू कर दिया जायेगा। 

फोटो केप्शन: सुजानगढ़-ज्ञापन सौंपते जगदीश नाथ।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।