Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस को जयपुर में भावभीनी विदाई

द्वारा Jaipur Times
अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस को जयपुर में भावभीनी विदाई


जयपुर टाइम्स 
जयपुर(कासं.)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस ने गुरुवार प्रातः अपनी जयपुर यात्रा पूर्ण कर स्वदेश के लिए प्रस्थान किया। जयपुर एयरपोर्ट पर उद्योग व वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और मुख्य सचिव सुधांश पंत ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। वेंस 21 अप्रैल को अपनी पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ जयपुर पहुंचे थे। अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण किया और राजस्थान की संस्कृति व हस्तशिल्प की सराहना की।
जयपुर प्रवास के दौरान वेंस ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर व्यापारिक साझेदारी व सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। उनकी यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस को जयपुर में भावभीनी विदाई