Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि, 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा अहमदाबाद

द्वारा Jaipur Times
मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि, 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा अहमदाबाद

जयपुर। देश के खेल, पर्यटन और व्यापार जगत के लिए बुधवार का दिन बेहद अहम साबित हुआ, जब ग्लास्गो में आयोजित बैठक में वर्ष 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का अधिकार भारत को दे दिया गया। यह प्रतिष्ठित खेल आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा, जिससे पूरे देश के साथ-साथ गुजरात प्रदेश में भी खुशी की लहर है। इससे पहले भी भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स का सफल आयोजन हो चुका है, लेकिन इस बार इसे मोदी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि कॉमनवेल्थ गेम्स का भारत में आयोजन होना न केवल खेलों के लिए, बल्कि खिलाड़ियों के भविष्य के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। विभिन्न खेलों से जुड़े भारतीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा को नजदीक से देखने और उससे सीखने का बड़ा अवसर मिलेगा।

जानकारों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में भारत में खेलों का स्तर लगातार बेहतर हुआ है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार खेलों के बुनियादी ढांचे, अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देकर खेल संस्कृति को मजबूत कर रही है। 2030 में अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से न केवल भारत की वैश्विक छवि और मजबूत होगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा संबल मिलने की उम्मीद है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।