Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
lakhshmangarh

एडवोकेट चिरंजी लाल भूरिया बने अभिभाषक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

द्वारा Jaipur Times
एडवोकेट चिरंजी लाल भूरिया बने अभिभाषक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष


लक्ष्मणगढ़। अभिभाषक संघ लक्ष्मणगढ़ के एडीजे कैंपस में हुए चुनाव में एडवोकेट चिरंजी लाल भूरिया को पुनः अभिभाषक संघ का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। भूरिया लगातार दूसरी बार और कुल चौथी बार इस पद पर निर्वाचित हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट पंकज शर्मा भी निर्विरोध विजयी रहे।उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में एडवोकेट नरेंद्र चेजारा ने 15 मतों से जीत दर्ज की, जबकि सचिव पद पर एडवोकेट अशोक ढाका मात्र एक वोट से विजयी रहे।एडवोकेट भूरिया के नेतृत्व में पूर्व में अधिवक्ताओं ने एडीजे कोर्ट लक्ष्मणगढ़ में खोलने की मांग को लेकर 84 दिनों तक हड़ताल की थी। इसी आंदोलन के दौरान भूरिया ने तीन दिन आमरण अनशन भी किया था, जिसके परिणामस्वरूप लक्ष्मणगढ़ में एडीजे कोर्ट को स्वीकृति मिली। चुनाव परिणामों के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।