Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सीकर

दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

द्वारा Jaipur Times


रानोली।  कपड़े की दुकान में घुसकर मारपीट करने के एक आरोपी को रानोली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि विकास मीणा निवासी गोरर्धनपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करवायी कि उसने पलसाना मे विनायक गारमेन्टस के नाम से कपड़े की दुकान कर रखी है। किशोर उर्फ महादेव गुर्जर निवासी निमेडा खण्डेला व तीन अन्य लोग गाड़ी में सवार होकर आए तथा उसके साथ लोहे की रोड़ व पाइपों से मारपीठ करने लग गए।  आरोपियों ने जाति सूचक गालियां निकालते हुए दुकान के गले से 20 हजार नकद व उसके गले की सोने की चैन लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी किशोर गुर्जर उर्फ महादेव पुत्र श्री केशाराम जाति गुर्जर उम्र 21 साल निवासी नीमेडा थाना जाजोद जिला सीकर को गिरफ्तार किया है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार