सवाई माधोपुर
तन्वी जैन ने एलएलबी में प्राप्त किया गोल्ड मेडल
द्वारा Jaipur Times

सवाई माधोपुर शहर के जैन मोहल्ला निवासी तन्वी जैन को जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज अनुसंधान केंद्र(जेईसीआरसी) ने 4 जनवरी को जयपुर में 8वें दीक्षांत समारोह के दौरान एलएलबी में गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि तन्वी जैन के पिता निर्मल जैन सर्राफा व्यवसायी हैं और माता आरती बड़जात्या गृहणी है।
सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि परिवार,समाज व सवाई माधोपुर को गौरवान्वित करने पर तन्वी जैन को समाजजनो ने बधाई दी और जिनेंद्र देव से उनके उज्जवल भविष्य कामना की।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
