Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सीकर

ट्रक को ओवरटेक करते समय हादसा एक की मौत 

द्वारा Jaipur Times

नीमकाथाना पाटन (निंस)। पाटन कस्बे के बायपास रोड़ पर रविवार को एक ट्रक को ओवरटेक करते समय असंतुलित होकर दो बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए बाइक चालक नरसिंह (55) पुत्र मन्नाराम वारिया निवासी छावनी नीमकाथाना ने बताया कि वह और उसका साथी रणजीत पुत्र कजोङमल गुवारिया नीमकाथाना से पावटा प्रागपुरा जा रहे थे। इसी दौरान पाटन बायपास पर सामने चल रहे एक तेल टैंकर को ओवरटेक करते समय बाइक असंतुलित हो गई और हादसा हो गया।हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद दोनों घायलों को रॉयल्टी नाके के लोगों ने अपने वाहन से राजकीय रैफरल चिकित्सालय पाटन में भर्ती करवाया जहां रणजीत (50) पुत्र का कजोड़मल गुवारिया निवासी छावनी नीमकाथाना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।