Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सीकर

राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस मनाया 

द्वारा Jaipur Times
राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस मनाया 

कांवट,  राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवश के अवसर पर युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मंडलीय कार्यालय सीकर एवं अधिनस्थ शाखा कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को बीमा के प्रति जागरूक करते हुए बीमा का महत्व एवं इस क्षेत्र में दिन प्रति दिन हो रही प्रगति एवं प्राकृतिक आपदा, दुर्घटनाओं, जोखिमों के कारण होने वाली आर्थिक हानि से सुरक्षा के बारे में लोगों को समझाया। कंपनी के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक रघुनाथ सिंह मीणा के नेतृत्व में विशाल जन चेतना रैली आयोजित कर राहगिरों को बीमा संबंधी साहित्य वितरण किया। कार्यक्रम में बीमा जागरूकता दिवस पर एसडीएम बीएस मीणा, बीडीएम राहुल, प्रदीप, भूपेंद्र मीणा, क्लेम अधिकारी विकास बलोदा, एसएस प्रेमी, बनवारीलाल व साथी अभिकर्ताओं के साथ जयपुर रोड पर बीमा के प्रति लोगो को संदेश दिया। पश्चात डिवीजन ऑफिस में एसडीएम, राहुल ने बीमा सेक्टर में आने वाले समय में जो बदलाव आ रहा है इस और सबका ध्यान आकृष्ट किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस मनाया