Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सवाई माधोपुर

विधायक अबरार ने भूमि पूजन कर त्रिनेत्र गणेश जी महाद्वार की रखी आधारशिला    

द्वारा Jaipur Times
विधायक अबरार ने भूमि पूजन कर त्रिनेत्र गणेश जी महाद्वार की रखी आधारशिला    

                       सवाई माधोपुर, 22 मई। हम्मीर सर्किल से रणथंभौर जाने वाला मार्ग अब नए स्वरूप में नजर आएगा।  जिला मुख्यालय पर आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को सवाई माधोपुर की पहचान से रूबरू करवाने के लिए रणथंभौर मार्ग पर हम्मीर सर्किल के पास सोमवार को स्थानीय विधायक दानिश अबरार ने  भूमि पूजन कर महाद्वार के निर्माण की आधारशिला रखी। इसके साक्षी बने शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोग। करीब 80 लाख की लागत से बनने वाला यह महाद्वार देशभर से आने वाले त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शनार्थियों व रणथंभौर भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए पथ प्रदर्शक बनेगा। विधायक अबरार ने बताया कि रणथंभौर दुर्ग जाने वाले पर्यटक व श्रद्धालु दुर्ग स्थित देश के एकमात्र त्रिनेत्र गणेश जी मंदिर के इतिहास व सवाई माधोपुर की पहचान से रूबरू हो सके, इसके लिए रणथंभौर मार्ग पर एक महाद्वार का निर्माण करवाया जा रहा है। जल्दी ही इस महाद्वार का निर्माण पूर्ण होने से रणथंभौर मार्ग अब सजे संवरे रूप में नजर आएगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

विधायक अबरार ने भूमि पूजन कर त्रिनेत्र गणेश जी महाद्वार की रखी आधारशिला