Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सीकर

ऑनलाईन जारी किए बीमा परिपक्वता के भुगतान आदेश 55 करोड़ 17 लाख रूपये से अधिक का किया भुगतान

द्वारा Jaipur Times
ऑनलाईन जारी किए बीमा परिपक्वता के भुगतान आदेश 55 करोड़ 17 लाख रूपये से अधिक का किया भुगतान


सीकर एक अप्रेल। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की संयुक्त निदेशक योगबाला सुण्डा ने बताया कि राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा 55 करोड़ 17 लाख रूपये से अधिक राशि के भुगतान आदेश जारी कर शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि सीकर जिले के 718 बीमा परिपक्वता स्वत्व के दावे प्राप्त हुए, इन सभी का 31 मार्च से पूर्व ही निस्तारण कर दिया गया। 
 जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने विभागीय पोर्टल पर एक अप्रेल 2023 को भुगतान आदेश पर एक क्लिक कर ऑनलाईन जारी किए। इन 718 बीमा दावों में कुल  55 करोड़ 17 लाख 8 हज़ार 726 रूपये का भुगतान किया गया है। जिला कलेक्टर ने शत-प्रतिशत दावों के निस्तारण होने पर बीमा विभाग द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की । इस दौरान बीमा विभाग के कार्मिक उपस्थित रहें।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।