Jaipur Times
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सवाई माधोपुर

अतिरिक्त निदेशक ने किया विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण

द्वारा Jaipur Times
अतिरिक्त निदेशक ने किया विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण


सवाई माधोपुर, 4 जुलाई। महिला अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त निदेशक डॉ. आभा जैन ने मंगलवार को जिले में भ्रमण के दौरान गीता देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श नगर सवाई माधोपुर एवं आंगनबाड़ी केन्द्र आदर्श नगर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त निदेशक ने आई.एम. शक्ति उड़ान योजना के तहत सैनेटरी नैपकीन पैकेट्स की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए लाभार्थी महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया। साथ ही उन्होंने महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अमित गुप्ता को योजना के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान संरक्षण अधिकारी राजेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य विनोद कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन:- 4 पीआरओं 2 आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर संवाद करती महिला अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त निदेशक डॉ. आभा जैन।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

अतिरिक्त निदेशक ने किया विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण